![]() |
Printer Friendly PDF Share Toolbar Mobile |
Home > Medication > Zidovudine | ज़ीडोवूडीन | |
Site Header विषय सूची (hide) ![]() HIV Lifecycle 1. ज़ीडोवूडीन (Zidovudine) कया है?![]() ज़ीडोवूडीन एक एंटी रिट्रो वाइरल थेरापी (ART) का दवा है। रिवर्स ट्रांसकृपटेज़ (reverse transcriptase enzyme), जो वाइरस के “एक तार जीन” को “दो तार जीन” में बदलता है (क्रम 4), उसे ज़ीडोवूडीन रोक देता है। यह वाइरस के जीन को मनुष्य के कोशिकाओं के जीन से मिलने (एकीकरण या integration, क्रम 5) से पहले रोक देता है। 1987 में ज़ीडोवूडीन, सबसे पहला दवा था, जिसे एच आइ वी के इलाज में इसतेमाल किया गया था। ज़ीडोवूडीन सबसे पहले “गलेक्सो स्मिथ क्लाइन कम्पनी” के द्वारा बनाया गया था। अब अन्य दवा की कम्पनीयाँ भी यह दवा बना रही हैं, जैसे कि औरोबिन्दो, रेनबेक्सी और रौक्सेन। इसके अन्य नाम हैं - ए ज़ी टी, ज़ी डी वी, ज़ीडोवुडीन, रिट्रोवीर, (AZT, ZDV, Zidovudine, Retrovir)।
2. ज़ीडोवूडीन किसे लेना चाहिये?यह नवजात शिशु से व्यस्कों तक व्यवहार कर सकते हैं। यह तय नहीं है कि आपको कब एंटी रिट्रो वाइरल थेरापी शुरू करना चाहिये। आप और आपके डाक्टर को कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा, जैसे कि आपका सी डी 4 सेल काउंट, वाइरल लोड, आपके लक्षण, आपका भाव इन दवाओं के प्रति और अन्य बातें।
अगर आप ज़ीडोवूडीन, अन्य एंटी रिट्रो वाइरल दवाओं के साथ लेते हैं, तो आप वाइरल लोड को बहुत कम कर सकते हैं, और आपका सी डी 4 सेल काउंट बढ जायेगा। इसका मतलब है कि आप अधिक समय तक स्वस्थ्य रह सकते हैं। क्योंकि ज़ीडोवूडीन सबसे पुराना एंटी रिट्रो वाइरल दवा है, इस पर काफी शोध किया जा चुका है। अब नये दवा, ज़ीडोवूडीन के अनुपात में कैसा काम करते हैं, यह जांच किया जाता है। ज़ीडोवूडीन से “प्रारम्भिक इलाज”, एच आइ वी पोज़िटिव लोगों जिन्हें कोई लक्षण नहीं था, कुछ असर नहीं दिखाया।
कार्य-स्थल दुर्घटना में, जहां एच आइ वी का संदेह रहता है, जैसे कि अस्पताल में सुई चुभना या आँखों में छींटे पड़ना, उसमे ज़ीडोवूडीन अन्य दवाओं के साथ, एच आइ वी का प्रसार रोकता है।
ज़ीडोवूडीन, संक्रमित मां से उसके बच्चे को, एच आइ वी का प्रसार रोकने के लिय किया जाता है। इसमें, संक्रमित मां को गर्भ के चौथे महीने से गर्भ के अंत तक, ज़ीडोवूडीन लेना चाहिये, और शिशु को जन्म से छ्ह हफ्तों तक ज़ीडोवूडीन लेना चाहिये।
3. ज़ीडोवूडीन कैसे लेना चाहिये?ज़ीडोवूडीन का खुराक प्रतीदिन =
यह दवा केपसूल, गोटी और तरल रूप में होता है। ज़ीडोवूडीन अन्य दवाओं के साथ भी मिलता है =
4. कया ज़ीडोवूडीन से कोई नुकसान होता है?कुछ मामूली दुर्प्रभाव हैं जो समय के साथ कम हो जाते हैं जैसे अच्छा नहीं लगना, सिरदर्द, थकान, मिचली, उलटी और अन्य तकलीफ।
कुछ असमान्य, किंतु गमभीर दुर्प्रभाव हैं जैसे कि -
5. दवाओं के मिश्रण से कोई नुकसान होता है?ज़ीडोवूडीन अन्य दवाओं पर असर करता है, और अन्य दवाऎं, ज़ीडोवूडीन पर असर करते हैं। इस कारण से आपके खून में ज़ीडोवूडीन का मात्रा कम या अधिक हो सकता है, और साथ ही उसका असर भी कम या अधिक हो सकता है। उलटे, इन दवाओं का दुर्प्रभाव बढ जाता है।
इन बातों को ध्यान रखके, आप अपने दवाओं, विटामिन और अन्य पदार्थ के बारे में लिख कर रखें, और अपने डाक्टर को अवश्य बतायें कि आप कया-कया ले रहे हैं ? इससे आपको और आपके डाक्टर को आपके दवाओं का असर और नुकसान पर निगरानी रखने में आसानी होगा।
|
आपका स्वास्थ्य
आपका खाना
प्रसिद्ध विषयइंटरनेट पर संबंधित जानकारीखबरें चित्र विडीयो सन्दर्भ लिंक्स सम्बंधित लिंक्स |
↑ Top Home Search: Terms About Us Awards Valid XHTML Valid CSS Login |