|
Printer Friendly PDF Share Toolbar Mobile |
| Home > Nutrition > Folic Acid | फोलिक एसिड | |
|
Folic Acid | फोलिक एसिड विषय सूची (hide)
![]() Anencephaly
सभी महिलाओं को फोलिक एसिड लेना चहिये। गर्भ के पहले महीने में फोलिक एसिड के कमी से, बच्चे में दिमाग और रीढ़ की बीमारी हो सकती है, जिसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (neural tube defect) कहते हैं| यह बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है या फिर बच्चे को अपाहिज बना सकता है| 1. क्या हैफोलिक एसिड एक प्रकार का विटामिन ‘बी’ (B9) है। शरीर इसको बनाता नही है, और न ही इसको जमा करके रखता है। इसका शरीर में मात्रा आपके फोलिक एसिड खाने के उपर निर्भर करता है। इसके प्राकृतिक रूप को फोलेट कहते हैं, और बनाया गया रूप को फोलिक एसिड कहते हैं।
यह शरीर को नये और स्वस्थ कोशिकायें या सेल (cell) बनाने में सहायता करता है, खास करके खून (Blood) और दिमाग के नसों (Nerves) में।
यह शरीर में हानिकारक तत्व, “होमोसिसटीन” (Homocysteine), को कम करता है। उससे सदमा (Stroke) और दिल के दौरा (Heart attack) के खतरा कम होता है।
2. क्यों लेंअगर आपके शरीर में, गर्भ से पहले और गर्भ के दौरान, पार्याप्त रूप से फोलिक एसिड मौजूद है, तो 70 प्रतिशत रूप में यह आपके होनेवाले बच्चे में जन्मजात दिमाग और रीढ़ में बड़ा खराबी होने से बचा सकता है। यह सुनिश्चित कर लें कि आप पार्यप्त मात्रा में फोलिक एसिड ले रहे हैं।
गर्भवती होने से पहले आप फोलिक एसिड लेना शुरू कर दें। फोलिक एसिड, गर्भ के पहले कुछ हफ्तों के लिय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आधिकांश समय, किसी भी औरत को अपने गर्भ के बारे में इस दौरान पता भी नही होता है या फिर गर्भ के बारे में पहले से सोचा नहीं होता है {नियमित प्रजनन या (planned parenthood)}। इसीलिय जरूरी है कि आप हर रोज फोलिक एसिड लेना शुरू कर दें, जब आप गर्भवती होने के बारे में सोच भी नहीं रहे हों। फोलिक एसिड, किसी भी उम्र के पुरुष या महिला में, अन्य कारणों से भी फलदायक होता है।
3. कितना लेंनिम्नलिखित वर्णन पढ़ कर, अपना जरूरत के अनुसार, फोलिक एसिड का प्रतिदिन मात्रा चुन लें
4. कैसे लेंसभी महिलाओं को हर दिन 400 मिक्रोग्राम (microgram) फोलिक एसिड लेना चहिये। यह अनेक प्रकार से मिल सकता है।
5. विभिन्न स्रोतविभिन्न खाने के वस्तुओं में फोलिक एसिड का मात्रा मिक्रोग्राम (microgram) में -
उपर लिखे हुए स्रोतों को मिला-जुला कर आप पार्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड ले सकते हैं। 6. नुकसानअधिक फोलिक एसिड से एक प्रकार का अनिमिया (Vitamin B12 deficiency anemia) पह्चाने में दिक्कत हो सकता है। अपने डाक्टर से इसपर बात करें। 7. भारत से रिश्ता1946 में फोलिक एसिड का अविषकार एक भारतीय वैज्ञानिक “येलाप्रागदा सुब्बाराओ” ने किया था। विदेश में इसके महत्व को पहचान करके खाद्य-पदार्थ में फोलिक एसिड मिलाया जाता है, किंतु भारत में अभी भी यह करना बांकी है। 8. संदर्भ |
विटामिन
आपका स्वास्थ्य
आपका खाना
प्रसिद्ध विषयइंटरनेट पर संबंधित जानकारीखबरें चित्र विडीयो सन्दर्भ लिंक्स सम्बंधित लिंक्स |
|
↑ Top Home Search: Terms About Us Awards Valid XHTML Valid CSS Login |
|